{"_id":"0824eeebce7f9eb832ef625753017c3f","slug":"two-officers-were-caught-copying-offering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करवाते पकड़े गए दो अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करवाते पकड़े गए दो अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मजालता
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
मजालता हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही 12वीं की परीक्षा का औचक निरीक्षण करने के लिए वीरवार को तहसीलदार अमीर चौधरी पहुंचे। इस दौरान एजूकेशन बोर्ड के दो अधिकारियों को उन्होंने नकल करवाते मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी नरेंद्र सिंह मजालता एजूकेशन बोर्ड के इंचार्ज असिस्टेंट हैं जबकि दूसरा राज मोहम्मद मजालता जूनियर असिस्टेंट। तहसीलदार ने दोनों अधिकारियों की जांच के आदेश दिए तो इनकी जेब से बच्चों की नकल की पर्ची निकली।
विज्ञापन
तहसीलदार ने पर्चियों को जब्त कर लिया। इस घटना के बारे में उन्होंने डीसी को अवगत करवा दिया। अब डीसी उचित कार्रवाई करेंगी। तहसीलदार ने कहा कि आरोपी अधिकारियों का काम बच्चों को परीक्षा में नकल करने से रोकना है, लेकिन ऐसे अधिकारियों के चलते विभाग पर दाग लगता है।
विज्ञापन