{"_id":"680beb8b044775216203ff20","slug":"two-died-in-road-accident-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122629-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ट्राला पलटने से चालक व सह चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ट्राला पलटने से चालक व सह चालक की मौत
विज्ञापन
बली नाला क्षेत्र में पलटा हुआ ट्राला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा ट्राला (पीबी03बीके-2041) बली नाला क्षेत्र में बीच सड़क में पलट गया। हादसे में ट्राले में सवार चालक और सह चालक की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान तरजीत सिंह (46) पुत्र रघुबीर सिंह निवासी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से हादसा हुआ। उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों व पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक व सह चालक को ट्राले से बाहर निकाला और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल परिसर में बने शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।