{"_id":"57a6366b4f1c1bb61f2b8afe","slug":"two-days-night-journey-will-closed-for-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के लिए रात की यात्रा पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के लिए रात की यात्रा पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
खराब मौसम के चलते रात को भवन मार्ग को आवाजाही के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में श्राइन बोर्ड के सीईओ एके साहु ने बताया कि एहतियात के तौर पर दो दिन के लिए रात को भवन मार्ग पर आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दो दिन के लिए शाम पांच बजे के बाद पंजीकरण बंद रखा जाएगा। हालांकि मौसम में सुधार होने पर निर्णय बदला भी जा सकता है।
विज्ञापन
हादसे के बाद अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग को भक्तों की आवाजाही के लिए एहतियातन बंद कर दिया गया। हालांकि भूस्खलन की घटना नए मार्ग पर नहीं हुई है, लेकिन नए मार्ग पर पत्थर गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। खराब मौसम के चलते मार्ग को आवाजाही के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन