{"_id":"de5c5c93b883a53c412fcca7b00bcd4e","slug":"twelve-accused-presented-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह आरोपी सेशन जज के सामने पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह आरोपी सेशन जज के सामने पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीफ पर उपजे विवाद के दौरान उधमपुर में पेट्रोल बम हमले के मामले के बारह आरोपियों को मंगलवार की सुबह उधपमुर के सेशन जज के सामने पेश किया गया। सेशन जज ने वकीलों के साथ बातचीत करने के बाद 28 जनवरी को अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
इसके साथ सेशन जज ने दोनों पक्षों के वकीलों को अब केस को लेकर बहस की भी इजाजत दे दी है। गौरतलब है कुछ महीने पहले उधमपुर के बारह लोगों ने पेट्रोल बम के जरिये ट्रक पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बारह लोगों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी उधमपुर और जम्मू की जेलों में बंद हैं। नौ आरोपी जम्मू की कोट भलवाल जेल में हैं, जबकि तीन आरोपी उधमपुर की जिला जेल में हैं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बारह आरोपियों को लेकर पुलिस जिला अदालत में पहुंची। ग्यारह आरोपियों को पुलिस ने हथकड़ी लगा रखी थी, जबकि एक आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे बिना हथकड़ी के लाया गया। करीब साढ़े ग्यारह बजे सभी आरोपियों को पुलिस ने सेशन जज के सामने पेश किया।
जहां दोनों पक्षों के वकीलों की बात सुनने के बाद सेशन जज ने दोनों पक्षों के वकीलों को बहस की अनुमति प्रदान कर दी है। जज ने इनकी अगली सुनवाई की तारीख 28 जनवरी को निर्धारित की है। 28 जनवरी को ही अब दोनों पक्षों वकील बहस कर अपनी बात रखेंगे।