{"_id":"f86fce3f861c3caba64d9a998147cf84","slug":"tushar-s-mother-lost-consciousness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां, पथराईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसुध हुईं शहीद तुषार की मां, पथराईं आंखें
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन तुषार के शहीद होने की खबर जैसे ही उसकी मां को मिली कि वह जैसे पत्थर की हो गई। सुधबुध खो बैठी। आंखें पथरा गईं। एक कतरा आंसू नहीं छलक पाया। चीखने-चिल्लाने की हिम्मत भी न जुटा पाईं।
विज्ञापन
उनकी ऐसी हालत देखकर हर कोई स्तब्ध था। किसी को इतनी हिम्मत नहीं थी कि रोकर दिल का बोझ हलका करे। कैप्टन तुषार के घर का माहौल अचानक बदल गया। उसके घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन
खुशी का माहौल था। कुछ दिन पहले तुषार ने खुद की मनपसंद कलर से घर को रंगवाया था। लेकिन सारी खुशियां मातम में बदल गई। इस सदमे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। मां इतनी बदहवास हो गईं कि दिल में बेटे के प्रति प्यार का जो गहरा सागर होता है, वह जैसे सूख गया।
विज्ञापन
मनहूस खबर सुनकर भी न तो उनकी आंखों से आंसू निकल पाए और न ही मुंह से चीत्कार। लोग उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनकी पथराई आंखें वहां के माहौल को और भी गमगीन कर रहा था। आसपास और संगे संबंधी भी तुषार की मां की आंखों में आंसू नहीं ला पाए।