{"_id":"67fab481259f1391ce094554","slug":"truck-driver-fall-in-rench-died-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122236-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 200 फुट गहरी खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 200 फुट गहरी खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
मृतक के परिजन जीएमसी शवगृह के बाहर विलाप करते हुए।
- दरसू इलाके में शुक्रवात की रात हुआ हादसा, वाहन सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए उतरा था चालक, पांच फिसलने से खाई में जा गिरा
उधमपुर। जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित दरसू इलाके में शुक्रवात की रात संदिग्ध हाल में 200 फुट गहरी खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि शुक्रवार देर रात चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए उतरा था लेकिन पांव फिसलने की वजह से वह खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार उधमपुर थाना क्षेत्र के अधीन आती रोंदोमेल चौकी की पुलिस टीम को सूचना मिली कि दरसू इलाके में नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी रघुवीर सिंह और चौकी इंचार्ज बुआ दित्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से धार रोड से लगभग 200 फुट गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को जीएमसी पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय रतन चंद निवासी माली, पट्टी उधमपुर के रूप में की गई है।
परिजन के मुताबिक रतन चंद लगभग तीन दिन पहले ट्रक लेकर घर से निकला था। उसके साथ उसके चाचा ससुर का बेटा भी था। उसी ने पुलिस और परिजन को हादसे की सूचना दी। उसके मुताबिक रतन चंद ट्रक को सड़क को किनारे खड़ा कर शौच के लिए नीचे उतरा था लेकिन पांव फिसलने की वजह से गहरी खाई में गिर गया। रात को उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार की सुबह उसकी लाश खाई में मिली।
विज्ञापन
तीन बच्चियों के सिर से उठाया पिता का साया
मृतक की शादी को छ ह साल हुए थे। उसकी तीन बच्चियां हैं। इस हादसे ने इन बच्चियों के सिर से पिता का साया छीन लिया। रतन चंद परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। मामले की जांच को लेकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। फोरिंसिक साइंस लैबोरटरी (एफएसएल) की टीम की मदद भी ली जा रही है। ताकि हादसे के सही कारणों का पता लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।