फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   truck driver death in jakheni naka

Udhampur News: जखैनी नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान सिख ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
truck driver death in jakheni naka
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी नाके पर शुक्रवार तड़के वाहन चेकिंग के दौरान एक सिख ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिख संगत ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक जम्मू का रहने वाला था। उसकी पहचान 40 वर्षीय त्रिलोचन सिंह निवासी नंदिनी छन्नी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक श्रीनगर से सेब से लदा ट्रक लेकर महाराष्ट्र जा रहे त्रिलोचन सिंह को जखैनी नाके पर चेकिंग के लिए रोका गया था। ट्रक से नीचे उतरने के बाद वह अचेत होकर गिर गया। उसे तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर लाया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं सिख समुदाय के सदस्यों ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शव गृह के बाहर पहुंचे जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मृतक के नाक और कान पर चोट के निशान नजर आए हैं जिससे यह सारा मामला हत्या का लग रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज उन्हें दिखाई जानी चाहिए क्योंकि मृतक के नाक और कान पर चोटों के निशान हाथापाई के कारण हुई मौत का संदेह पैदा कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि घटना की जांच के लिए भीतरी और बाहरी जांच के लिए दो कमेटियां गठित कर पूरी सच्चाई को सामने लाया जाए। अगर जांच में किसी किस्म की कोई कोताही पाई गई तो सिख संगत कड़ा संज्ञान लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में एएसपी अनवर उल हक का कहना है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाका चेकिंग के दौरान ड्राइवर गाड़ी से नीचे उतरा था और उतरते ही वह अचेत होकर गिर गया। उसे तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू की गई है इसमें जो भी सच होगा, सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed