फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tribute paid to martyr Captain Tushar Mahajan on his 9th death anniversary

Udhampur News: शहीद कैप्टन तुषार महाजन को 9वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Captain Tushar Mahajan on his 9th death anniversary
कैप्टन तुषार महाजन की पुण्यति​थि पर समारोह में हिस्सा लेते छात्र। संवाद - फोटो : udampur
उधमपुर। शहीद कैप्टन तुषार महाजन की 9वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तुषार मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर 9 पैरा के अधिकारियों, सेना के जवानों, परिवारजनों, स्कूली छात्रों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। तुषार मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन व शहीद के पिता देव राज गुप्ता और माता आशा गुप्ता ने कहा कि तुषार की शहादत पर पूरे समाज को गर्व है। उन्होंने युवाओं से देश सेवा और नार्को-आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के सदस्य रंजीत परिहार ने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा करने की अपील की। हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल और भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कैप्टन तुषार महाजन ने फरवरी 2016 में पांपोर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान वीरगति प्राप्त की थी। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ साहसिक अभियान चलाया और शौर्य चक्र से सम्मानित हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य श्वेता केतु सिंह, सतीश चोपड़ा, कल्पना जम्वाल, विकास मन्हास, दीपांकर गुप्ता, करुण रैना, हैप्पी मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विक्रम गुलाटी, बीवीएम उधमपुर की प्रिंसिपल रेणु शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed