{"_id":"58c599af4f1c1b7926dc479d","slug":"trial-schedule-changes-open-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के शेड्यूल में हुआ बदलाव, खुली रही टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल के शेड्यूल में हुआ बदलाव, खुली रही टनल
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nashri Tunnel
- फोटो : Amar Ujala
होली पर्व के मौके पर रविवार को टनल से ट्रायल नहीं होना था, लेकिन शनिवार की रात को अधिकारियों ने आदेश जारी कर रविवार को भी ट्रायल जारी रखने के निर्देश दिए। तय शेड्यूल के विपरीत रविवार को सुबह छह से शाम तक वाहनों की आवाजाही टनल से होती रही। हालांकि इस दौरान टनल से लेकर मोटर शेड, चंपयाड़ी तक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई, लेकिन बाद में हाईवे फिर सामान्य हो गया।
विज्ञापन
शेड्यूल के मुताबिक रविवार को टनल से ट्रायल नहीं होना था। लेकिन अचानक अधिकारियों के फैसले बदले और रविवार को भी टनल खुली रही। सैकड़ों छोटे-बडे़ वाहन इससे आरपार हुए। इस दौरान टनल के अंदर एनाउंस हो रही चेतावनी को दरकिनार करने वाले करीब आधा दर्जन वाहन चालकों के चालान किए गए। टनल के अंदर गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा करना और ओवरटेकिंग करना मना है।
विज्ञापन
मनमानी करने वालों को टनल से निकलते ही चालान भुगतना पड़ता है। सीसीटीवी कैमरे की नजर हर वाहन की गतिविधि पर होती है। कंट्रोल रूम से उन पर कड़ी निगरानी की जाती है। बता दें कि चिनैनी-नाशरी टनल में अभी गाड़ियों का ट्रायल हो रहा है और उसी के रास्ते पिछले कुछ दिनों से वाहनों को छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन टनल से एक घंटे के लिए ट्रायल किया गया, जबकि दूसरे दिन चार घंटे के लिए ट्रायल हुआ और शनिवार को टनल को सुबह तीन घंटे और पूरी रात खुला रखा गया। रविवार को भी टनल खुली रही यानी 24 घंटे इस टनल से वाहनों की आवाजाही हुई। टनल के ट्रायल के दौरान ज्यादातर वाहन टनल से गुजरे और पुराना हाईवे जो चिनैनी से पत्नीटाप के बीच है, वहां पर वीरानी छा गई।