फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   transport

ताजा माल लादे ट्र्रक चालकों में पनप रहा है गुस्सा ।

विज्ञापन
transport
चिनैनी। घाटी जाने वाले ट्रकों को रोके जाने और उन्हें हाईवे पर भी खड़ा न होने देने के चलते चालकों में गुस्सा बढ़ रहा है। उनका कहना है कि या तो उन्हें घाटी के लिए छोड़ा जाए या फिर उन्हें हाईवे पर सड़क किनारे कच्ची जगह पर वाहनों को लगाने की अनुमति दी जाए। हाईवे पर तीन दिन से वाहन खड़े हैं।
विज्ञापन

चालकों में शामिल चनपवित्र सिंह ने कहा कि वे लखनपुर से पांच दिन पहले निकले हैं लेकिन उन्हें पहले उधमपुर के पास रोका गया और वहां से छोड़ा तो अब चिनैनी के पास रोका गया, लेकिन वहां पर भी हाईवे पर सड़क किनारे कच्ची जगह पर वाहन खड़े करने नहीं दिए जा रहे हैं और न ही उन्हें टनल के रास्ते भेजा जा रहा है। यहां खड़े होने पर उनके पास पैसों की भी कमी आने लगी है। डीजल भी लिमिटेड है। चालक पलविंद्र सिंह ने कहा कि वह जालंधर से आलू लोड करके घाटी जा रहे हैं, लेकिन उनके वाहन रोके गए हैं और कहा जा रहा है कि पटनीटाप के रास्ते जाएं जबकि डीजल उतना है जितना पहले लगता था ऐसी स्थिति में वह क्या करें।
विज्ञापन

उधर चालक अब्दुल रशीद ने कहा कि उनके वाहन में आम लदे हैं, व्यापारी भी फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है जैसे मर्जी आए हमारा माल पहुंचाएं और यदि आम खराब हुए तो पैसे भी नहीं मिलेंगे । चालकों ने मांग उठाई कि ताजा माल लोड वाहनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि समय पर माल पहुंच सके और परेशानियां कम हो सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed