फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   transformer installed

Udhampur News: कर्मचारियों ने 2 नए ट्रांसफार्मर लगाए, आज सुबह बहाल होगी औद्योगिक क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
transformer installed
-बट्टलवालियां ग्रिड में वीरवार सुबह आग से हो गया था करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बट्टलवालियां में औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनाए ग्रिड स्टेशन में वीरवार सुबह स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर के पास गिरे तेल से लगी आग से करोड़ों का नुकसान हुआ था। शुक्रवार सुबह बिजली कर्मचारी व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। शाम तक कर्मचारियों ने 2 नए ट्रांसफार्मर लगाकर 2 फीडर तैयार कर दिए। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की बिजली शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक बहाल होगी।
चार फीडर से औद्योगिक क्षेत्र को बिजली की सप्लाई दी जा रही है जबकि बट्टलबालियां व बड़ाली क्षेत्र में करीब 4 हजार के करीब कनेक्शन इन्हीं दो फीडरों से चल रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अभी ठप है। स्थानीय दो क्षेत्रों में संगूर रिसविंग स्टेशन से बिजली को बीते दिन रात आठ बजे ही बहाल कर दिया गया था। विभाग की मानें तो शनिवार सुबह 10 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बहाल हो जाएगी। बता दें कि आग लगने से औद्योगिक क्षेत्र में ग्रिड स्टेशन में लगे 3 ट्रांसफार्मर जल गए थे।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में 174 फैक्ट्रियां व 3 हजार कर्मचारी
औद्योगिक क्षेत्र में 174 फैक्ट्रियां हैं, जिनमें करीब 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन 2 दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने से फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी घर बैठना पड़ा है। बिजली आपूर्ति औद्योगिक क्षेत्र में ठप रहने के चलते 4 से 5 फैक्ट्रियों ने तो जनरेटर सेट के माध्यम से थोड़ा बहुत काम कर लिया। लेकिन ज्यादातर फैक्ट्रियां बंद रहीं। दो दिनों से बंद हुई बिजली के चलते औद्योगिक क्षेत्र को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सब डिविजन ट्रांसमिशन बिजली विभाग के एक्सईएन अनिल गौतम ने कहा कि विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर ग्रिड स्टेशन की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं 2 नए ट्रांसफार्मरों को लगा दिया गया है। जबकि बाकी काम भी तेजी से किया जा रहा है ताकि शनिवार सुबह 10 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed