{"_id":"699e0274ea6de042ed0f3f60","slug":"tranning-programme-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132979-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला सुरक्षा विषय पर जांचकर्ताओं को मिलेगा पांच दिनों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला सुरक्षा विषय पर जांचकर्ताओं को मिलेगा पांच दिनों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
उधमपुर। नई दिल्ली स्थित बीपीआर एंडडी द्वारा प्रायोजित महिला सुरक्षा विषय पर जांचकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अकादमी में शुरू हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर की विभिन्न इकाइयों के 24 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह पर अकादमी के निदेशक की ओर से मुख्य पुलिस अधिकारी राकेश संब्याल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में, उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों में, जिनमें तेजी से विकसित हो रहा साइबर अपराध भी शामिल है, जांच क्षमता को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण का प्राथमिक उद्देश्य पेशेवर, वैज्ञानिक और परिणामों उन्मुखी जांच सुनिश्चित करना है जिससे दोषियों को सजा मिल सके।
विज्ञापन
यह पाठ्यक्रम जांच कौशल को बढ़ाने और प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों का अद्यतन ज्ञान प्रदान करने के लिए सावधानीपूर्वक संरचित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात शिक्षाविदों और प्रसिद्ध साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान दिए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों का सीखने का अनुभव समृद्ध होगा। इस कार्यक्रम का समन्वय अकादमी के संकाय सदस्य इंस्पेक्टर महमूद अहमद और एल,एससआई जरीना मलिक कर रहे हैं।
23 फरवरी को शुरू आर्थिक अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी की जांच विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की विभिन्न इकाइयों के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।