फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   traffic

राजमार्ग खुला लेकिन ट्रक चालक अभी भी फंसे

विज्ञापन
traffic
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने और जवाहर टनल बाहर बर्फबारी के बाद बंद हुए राजमार्ग को शुक्रवार सुबह खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग खुलने पर सबसे पहले रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंसे वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया गया। उधमपुर से केवल छोटे यात्री वाहनों को ही घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। ट्रकों को आगे जाने की अनुमति न मिलने पर चालक व सह चालक बहुत ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को मौसम खराब होने के बाद रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी शुरू होने पर राजमार्ग बंद हो गया था। इसके बाद लगातार चार दिन तक राजमार्ग बंद रहा। वीरवार को चौथे दिन डिगडोल में लिंक मार्ग तैयार कर बीच में फंसे छोटे वाहनों को निकाला गया, लेकिन बड़े वाहनों के लिए राजमार्ग को शुक्रवार को खोलने में कामयाबी मिली। सुबह के समय राजमार्ग खुलने पर सबसे पहले रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंसे वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया। आगे जाने की अनुमति मिलने पर वाहनों के चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं उधमपुर में चार दिन से रोके गए वाहनों को सुबह के समय घाटी की तरफ नहीं जाने दिया गया। दोपहर के समय छोटे यात्री वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति मिली। वहीं ट्रकों के चालक व सहचालक पांचवें दिन भी राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी को भी पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक बोले-हमेशा हमें ही रोका जाता है
राजमार्ग खुलने के बावजूद आगे जाने की अनुमति न मिलने पर ट्रकों के चालक व सहचालक बहुत ज्यादा परेशान हुए। ट्रकों के चालकों ने कहा जब भी राजमार्ग खुलता है तो उनको जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। हर बार ट्रकों को ही रोक कर यातायात में सुधार किया जाता है। उनके ट्रकों में रखा सामान खराब होने लगा है। इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। उम्मीद है कि शनिवार को उनको आगे जाने की अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed