फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traffic remained closed on Tawi bridge from morning till afternoon

तवी पुल पर सुबह से दोपहर तक बंद रहा यातायात

विज्ञापन
Traffic remained closed on Tawi bridge from morning till afternoon
चिनैनी। चिनैनी से दो किलोमीटर दूर स्थित तवी नदी पर बने लकड़ी के पुल की मरम्मत एक माह में दूसरी बार करनी पड़ी है। इस कारण सुबह से दोपहर तक यातायात बंद रहा और लोगों को पैदल ही सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

तवी नदी पर बने छह दशक पुराने पुल पर आठ टन से अधिक वाहन के गुजरने की मनाही है। बावजूद इसके कई भारी वाहन नोटिस बोर्ड को नजरअंदाज कर आवागमन करते हैं। इससे पुल की हालत बार-बार खराब हो रही है। मौजूदा समय में लकड़ी का पुल दर्जनों पंचायतों को चिनैनी कस्बे से जोड़ता है। उसी के पास ही स्टील गाडर्र पुल का भी निर्माण जारी है, जिसे तैयार होने में कुछ माह का वक्त लगेगा। ऐसे में जब तक पुल नही बनता तब तक इसी लकड़ी के पुल से गाड़ियों की आवाजाही जारी रहेगी। पुल के घंटों बंद रहने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। स्थानीय निवासी विजय कुमार और पवन कुमार ने बताया कि प्रशासन को तवी पर नए पुल के कार्य में तेजी लानी चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार की दिक्कत से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed