{"_id":"685b02a1295b85b9df006205","slug":"traffic-police-taken-action-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124565-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
पुराने राजमार्ग पर सप्लाई मोड के पास नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, नाका लगाकर दोपहिया वाहनों से गुजरने वाले युवाओं को रोक कर वाहन के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई।
राजमार्ग स्थित सप्लाई मोड़ के पास जिला मोबाइल जज, ट्रैफिक पुलिस और रैंबल पुुलिस थाना के एसएचओ की ओर से विशेष नाका लगाया गया। नाके के दौरान यात्री वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जिन यात्री वाहन चालकों ने यूनिफार्म नहीं पहनी थी, उनके चालान काटे गए। खासतौर पर बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के भी चालान किए गए।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही हेलमेट व लाइसेंस के बिना दोपहिया वाहन न चलाने की युवाओं को हिदायत दी।