{"_id":"62ac1ea8011a1a0700664329","slug":"traffic-halted-on-srinagar-jammu-highway-blocked-after-rockslide-near-banihal-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Blocked: बनिहाल में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे जाम, बहाल के लिए जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway Blocked: बनिहाल में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे जाम, बहाल के लिए जुटे कर्मचारी
Fri, 17 Jun 2022 12:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:07 PM IST
सार
रामबन के बनिहाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। इससे मार्ग ठप हो गया है। हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Srinagar Jammu highway Blocked
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के रामबन में श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि रामबन में बनिहाल के रामपड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। इससे मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है और सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासनिक और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क को खोलने के लिए कर्मचारी डट गए हैं। डीएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू बनिहाल असगर मलिक ने बताया कि हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और हाईवे से मलबा हटाने में 3 से 4 घंटे का समय लगेगा।
जाम लगने से यात्रियों को भी भारी दिक्कतें सहनी पड़ रही हैं। यात्रियों ने कहा कि एक तो गर्मी है और इसी बीच जाम में फंस जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। वे न आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही पीछे जा पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क को जल्द बहाल कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सड़क निर्माण का कार्य जारी है। ऐसे में आए दिन यहां पर जाम लग जाता है। लोगों को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने और गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो घंटों चुभती गर्मी में जाम में फंसे रहना पड़ता है।