फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   traffic closed on Chenab bridge

चिनाब झूला पुल पर आवाजाही 14 तक बंद

Wed, 07 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Wed, 07 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
traffic closed on Chenab bridge
Bridge logo - फोटो : amarujala

कसबा समेत क्षेत्र के कई इलाकों को जिला मुख्यालय मैत्रा को जोड़ने वाले अहम झूला पुल को मरम्मत कार्य के चलते सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 14 दिसंबर तक रोजाना सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हर तरह की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन


रामबन कसबे के पास चिनाब दरिया पर बना यह अहम पुल है। यह झूला पुल है और लकड़ी से बना है। इस पुल को बने कई दशक हो गए हैं। इसकी हालत बेहद जर्जर है। बीकन विभाग इस पुल को वर्ष 2004 में असुरक्षित घोषित कर चुका था। तब इस पुल से बसों और मालगाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। सिर्फ हलके वाहनों और पैदल यात्रियों को ही पुल से आनेजाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन


इस पुल की मरम्मत और इसे दोबारा बनाने के का मुद्दा जिला विकास बोर्ड की बैठकों में हर बार उठाया जाता रहा है। विकास बोर्ड की बैठकों में पुल का मुद्दा सबसे अहम होता है।बीकन के अधिकारियों ने बताया कि झूठा पुल में लगी लकड़ियों को बदला जा रहा है। मरम्मत का काम तेजी से किया जाएगा। मरम्मत का काम इसी सोमवार से ही शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 14 दिसंबर तक रोजाना सुबह दस से शाम चार बजे तक पुल पर आवाजाही बंद रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह पुल यातायात के लिए असुरक्षित है।पुल पर यातायात बंद होने से गूल, संगदलदान, गांदरी, सुंबड़ आदि इलाकों के लोग प्रभावित होंगे। इन इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए एकमात्र पुल है। रामबन, बटोत के लोगों को जिला मुख्यालय जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


हालांकि, चिनाब दरिया पर करोल पुल भी है, लेकिन यह इस पुल से पांच किलोमीटर की दूरी पर बना है। फिलहाल, लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए इसी करोल पुल का ही इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed