फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tractor trolley fell into ditch uncontrollably, driver injured

बेकाबू होकर खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, चालक घायल

विज्ञापन
Tractor trolley fell into ditch uncontrollably, driver injured
रामनगर में खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के चकाल गांव में वीरवार देर शाम को एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से फौरन उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगामी इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी रसली ठकराई के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चालक सुनील कुमार ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चकाल गांव से मजोडी की तरफ जा रहा था, जो अभी करीब पांच सौ मीटर आगे ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर उसके नियंत्रण से बाहर होकर करीब पचास फुट गहरी खाई में जा गिरा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed