फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tour

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सेना दिखा रही भारत

विज्ञापन
tour
उधमपुर में छात्र व छात्राओं के दल के टूर पर रवाना करते सीआरपीएफ के कमांडेंट - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ की 137 बटालियन ने जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 22 विद्यार्थियों के दल को भारत दर्शन टूर पर रवाना किया। इस दल को कमांडेंट खालिद खान ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कमांडेंट ने विद्यार्थियों के दल को भारत दर्शन के लिए रवाना किया। ये 22 छात्र-छात्राएं दिल्ली व विशाखापटनम का टूर करेंगे। इनको देश की संस्कृति व इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। टूर को रवाना करने से पहले विद्यार्थियों के लिए हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान उन्हें हथियारों के नाम और इनके इस्तेमाल के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कमांडेंट ने बताया कि इस टूर पर जिले के विभिन्न हिस्सों से छात्र व छात्राओं को रवाना किया गया है। इसमें स्कूल व कॉलेज के छात्र हैं। ये सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। इनको कभी राज्य से बाहर जाने का अवसर नहीं मिला। इसलिए, सीआरपीएफ ने भारत दर्शन के लिए इन्हें चुना है। इनमें 12 छात्र व 10 छात्राएं हैं। इनकी आयु 14 से 18 आयु तक है। यह टूर 3 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस टूर पर विद्यार्थी दिल्ली से विशाखापटनम जाएंगे, और चार दिन तक वहीं रहेंगे। इस दौरान वह विशाखापटनम की संस्कृति और इतिहास के बारे में जानेंगे। चार दिन बाद वे वापस दिल्ली आएंगे। फिर एक दिन दिल्ली में रहकर दिल्ली दर्शन करेंगे। वापस लौट कर सभी अपने अनुभव साझा करेंगे। इस टूर से इन्हें देश की जानकारी मिलेगी।

टूर में शामिल कॉलेज की छात्रा शिखा कुमारी ने कहा कि वह टूर पर जाने को लेकर बहुत उत्साहित है। पहली बार उसको देश के विभिन्न हिस्सों को देखने का अवसर मिलेगा। इसके लिए पहले तो परिवार भेजने को तैयार नहीं था। लेकिन, सीआरपीएफ की तरफ से पूरे परिवार को विश्वास में लिया गया, तो माता पिता भेजने को तैयार हो गए।

उधमपुर में छात्र व छात्राओं के दल के टूर पर रवाना करते सीआरपीएफ के कमांडेंट

उधमपुर में छात्र व छात्राओं के दल के टूर पर रवाना करते सीआरपीएफ के कमांडेंट- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: भारत भ्रमण टूर पर जाने से पहले छात्राओं को हथियार की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के जवान.

उधमपुर: भारत भ्रमण टूर पर जाने से पहले छात्राओं को हथियार की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के जवान.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed