फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Today will be relief after 84 hours curfew

84 घंटे के कर्फ्यू के बाद आज मिलेगी राहत

विज्ञापन
Today will be relief after 84 hours curfew
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। उधमपुर शहर में डेयरी उत्पादों सहित दवा दुकानों को छोड़कर अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वाहन नहीं चलने और लोगों की आमद नहीं होने से बाजार पूरी तरह से वीरान रहे। सुरक्षाकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक पूरी मुस्तैदी के साथ हर चौक चौराहे पर चौकसी करते नजर आए। उधर, सोमवार सुबह से कोरोना कर्फ्यू खत्म होने से लोगों को 84 घंटे बाद पाबंदियों से राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के तीसरे दिन भी लोगों को जरूरी कारण व अनुमति पास से ही आवागमन की अनुमति मिली। जो कोई भी बेवजह घूमता नजर आया, गहन पूछताछ के बाद उसे लौटा दिया गया। इसके साथ ही कोरोना नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद वीरवार शाम सात बजे से प्रदेश के 11 जिलों के साथ ही उधमपुर में भी सोमवार सुबह सात बजे तक 84 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। जरूरी काम के बिना सभी दुकानें बंद हैं। बेवजह घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। लगातार तीसरे दिन भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू रही। हर तरफ केवल पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए नाकों से पूछताछ के बाद ही लोगों को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed