{"_id":"625c52b6f873bf19db5d8908","slug":"thug-udhampur-news-jmu2580042169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महिला ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में महिला ठगी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला ठगी का शिकार हो गई। अस्पताल में एक अनजान व्यक्ति ने महिला को सस्ती दवाएं दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे ठग लिए। महिला का कहना है कि ठग उनसे इलाज से संबंधित सारे कागजात भी लेकर फरार हो गया। ठग को इधर-उधर तलाशने के बाद महिला ने जिला अस्पताल में स्थिति पुलिस चौकी से शिकायत दर्ज कराई है।
औसु गांव निवासी 77 वर्षीय महिला रानु देवी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार महिला के साथ आंखों की जांच के लिए जिला अस्पताल आईं थीं। जांच के बाद उन्हें दवाएं लेनी थी। वह दवाएं लेने जा रहीं थीं कि रास्ते में एक व्यक्ति मिला और उनसे कहने लगा कि वह उनको निशुल्क दवाइयां दिला देगा। इस पर दवा का पर्चा उसे दे दिया। उक्त व्यक्ति कागजात लेकर चला गया। कुछ समय बाद वह आया और कहने लगा कि दवाइयां निशुल्क नहीं मिल पाएंगी। इसके लिए आधी राशि का भुगतान करना होगा। उसने महिला को बताया कि दवाइयों के लिए करीब 400 रुपये का भुगतान करना होगा। इस पर महिला ने तुरंत राशि का भुगतान कर दिया। उक्त व्यक्ति दवाएं लेने चला गया। महिला उसके इंतजार में कई घंटे बैठी रही। मगर उसे न दवाएं मिलीं ओर न ही उस व्यक्ति का कुछ पता चला। महिला को समझ में आ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 400 रुपये ज्यादा जरूरी नहीं थे, लेकिन ठग उनके इलाज का कागजात भी ले गया है। कागजात नहीं मिलने पर फिर दिखाना पड़ेगा। कागजात के साथ ही कई तरह की रिपोर्ट भी संलग्न थी। अब उन्हें फिर से सारे टेस्ट करवाने होंगे और इसके लिए बहुत राशि खर्च करनी पड़ेगी।