{"_id":"0c70b1fe0d151603704e771423cf2090","slug":"three-young-men-fired-in-the-air-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने हवाई फायर कर मचा दिया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों ने हवाई फायर कर मचा दिया हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बट्टलबालिया इलाके में सोमवार देर रात को तीन युवकों ने हवाई फायरिंग की और जमकर हुड़दंग मचाया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फायरिंग सुन कर सेना भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हुड़दंग करने वाले तीन युवकों को दबोच लिया गया। उनसे एक पिस्टल बरामद की गई। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे बट्टलबालियां के रहने वाले सौरभ शर्मा, राक्सी शर्मा और रोहित फोरलेन राजमार्ग पर पहले जमकर शराब पी और फिर नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पहले तो तीनों जोर-जोर से चिल्लाते रहे। फिर तीनों में से एक ने पिस्टल निकाल कर हवाई फायर करना शुरू कर दिया। फायर की आवाज सुनने के बाद बट्टलबालियां इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर तीनों हुड़दंगियों को काबू में किया। तीनों की तलाशी ली तो एक के पास से पिस्टल बरामद हुई। उन्हें स्कार्पियो (जेके14सी-1888) के साथ थाने पर लाया गया। इस बीच पूरे इलाके के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
थाना के इंचार्ज एसएचओ संजय रैना ने बताया कि तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत धारा 336, 160, 34 लगाकर केस दर्ज किया गया।
आतंकी हमले की हुई आशंका
लगातार जहां-तहां संदिग्ध देखे जाने की अफवाह के बीच देर रात को फायरिंग ने लोगों को सकते में डाल दिया। कुछ देर तक तो लोग अपने-अपने घरों में दुबके ही रह गए। फायर की आवाज राजमार्ग के किनारे पर गश्त कर रहे सेना और पुलिस कर्मियों ने भी सुनीं। सेना और पुलिस भी आतंकी हमले की आशंका के चलते पूरे साजोसामान के साथ मौके पर पहुंच गई। बाद में जब लोगों को सच्चाई पता चली तो राहत की सांस ली।