{"_id":"5bc615391f1c1951f5c787f52636da7e","slug":"three-vehicle-fell-into-the-ditch-a-death-eleven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहन खाई में गिरे, एक की मौत, ग्यारह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वाहन खाई में गिरे, एक की मौत, ग्यारह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा जिले के अलग-अलग इलाकों में रविवार को हुए तीन सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि कुल ग्यारह लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें से दो को एयर लिफ्ट कर जम्मू पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पहला हादसा सुबह नौ बजे के करीब डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर प्रेमनगर के पास हुआ। मारुति कार (जेके02बी 2777) किश्तवाड़ से डोडा आ रही थी। जैसे ही वह कांडौत के पास पहुंची, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय गांववासियों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तो वो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान दानिश रसूल पुत्र गुलाम रसूल गनई निवासी हुरना दूरबील मुगल मैदान किश्तवाड़ और शफकत हुसैन पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी बागवान मोहल्ला किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से जम्मू पहुंचाया गया। जीएमसी में दोनों ही हालत अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक वीएलडब्ल्यू की परीक्षा देने डोडा आ रहे थे।
दूसरे हादसे में भाग जा रही सूमो चापनाड़ी के पास सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ग्यारह यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में चालक मो. रफी, मो. इकबाल दोनों निवासी पनीन व मलवास निवासी अल्ताफ हुसैन, मो. हनीफ, फिरदोस अहमद, मो. अशरफ, साजिद, जफरुल्ला, अब्दुल रशीद, फारूक अहमद और मुश्ताक अहमद शामिल हैं।
तीसरे हादसे में डोडा से धड़ा जा रही मारुति वैन करीब साढ़े आठ बजे शाम को जैसे ही पंजग्राई के पास पहुंची कि वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में गुलाम अली नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।