{"_id":"6845ebf0bbcb4514700c60de","slug":"three-phc-ready-for-corona-patient-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124022-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कोरोना से निपटने के लिए ब्लॉक पंचेरी की तीनों पीएचसी में तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कोरोना से निपटने के लिए ब्लॉक पंचेरी की तीनों पीएचसी में तैयारी पूरी
Mon, 09 Jun 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक पंचेरी में पड़ती पीएचसी बदोता में कोरोना पीड़ितों के लिए तैयार किया गया आईसोलेशन वार्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों सेंटरों में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने के साथ ही आइसोलेशन वार्ड भी तैयार
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस कारण जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्कता बरतने और स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इसके अनुपालन में ब्लॉक पंचेरी की तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर ऑक्सीजन सिलिंडर भी पहुंचाए गए हैैं।
अभी जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन सतर्कता बरतते हुए ब्लॉक पंचेरी में स्थित तीनों पीएचसी में कोरोना से निपटने के लिए सारे प्रबंध किए गए हैं। दूरदराज का क्षेत्र होने के कारण विभाग की ओर से तीनों पीएचसी में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने के साथ ही आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं। ताकि अगर कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसका इलाज इन्हीं वार्डों में किया जा सके।
विभाग की ओर से जिले के डाॅक्टरों को बुखार, छाती संक्रमण और खांसी के मरीजों की जांच में सतर्कता और निगरानी के लिए कहा गया है। इसलिए इन तीनों सेंटरों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कोरोना से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कर हाथ धाेते रहने के लिए भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
- कोट--
कोरोना से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। किसी भी पीएचसी में ऑक्सीजन सिलिंडर कम नहीं हैं। तीनों पीएचसी में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिए गए हैं। अस्पताल में लोगों को इससे बचाव के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। - डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ, पंचेरी।

- कोट