{"_id":"60e9eceb8ebc3ebb6750b58a","slug":"three-people-were-found-corona-infected-three-beat-the-epidemic-udhampur-news-jmu2391812147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोग पाए गए कोरोना संक्रमित, तीन ने महामारी को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोग पाए गए कोरोना संक्रमित, तीन ने महामारी को दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में शनिवार को शाम तक जिले में कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। मामलों में कमी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर से राहत मिलती नजर आ रही है।
जुलाई महीने की शुरूआत से ही कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीच में कुछ दिन ऐसे निकल रहे हैं, जब मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को जिले में कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और छह लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। शुक्रवार को केवल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे जबकि दस लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए थे।
वहीं अब शनिवार को भी कोरोना संक्रमण के केवल तीन मामलें पाए गए हैं जबकि तीन लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब हुए हैं। वहीं शनिवार को संक्रमित पाए गए मामलों में एक व्यक्ति चिनैनी और दो लोग बसंतगढ के संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11229 हो गए हैं। इनमें से 11040 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 132 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 57 सक्रिय मामले बचे हैं।