{"_id":"6032a1968ebc3ee920453e2e","slug":"three-new-cases-of-corona-in-the-district-udhampur-news-jmu229720314","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के तीन नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के तीन नए मामले
विज्ञापन
उधमपुर। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं। शुक्रवार व शनिवार के मुकाबले में रविवार को कम मामले सामने आने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने 15 लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कभी बढ़ोतरी हो रही है, तो कभी इनमें कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग मामलों को काम करने को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है। टेस्टिंग का काम भी तेजी से जारी रखा गया है। इसके साथ कोरोना वैक्सीन के काम में भी तेजी लाई गई है।
शुकवार को जिले में कुल दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को पांच लोग संक्रमित पाए गए। रविवार को इसकी संख्या तीन तक पहुंच गई। इसके साथ शाम तक कोई भी कोरोना को मात देने में कामयाब नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 4259 मामले हो गए हैं। इनमें से 4175 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 26 सक्रिय मामले बचे हैं और इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 111 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।