{"_id":"a317727e236525c75c4fb3f24449d9b9","slug":"three-injured-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरा, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन खाई में गिरा, तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,डोडा
Updated Thu, 09 Apr 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलैनी से बटोत जा रही एक कार बुधवार को गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम चार बजे सूमो (जेके 14- 5770) खिलैनी से बटोत की ओर जा रही थी। खिलैनी से कुछ ही आगे जाने पर पेट्रोल पंप के पास यह पचास फुट गहरी खाई जा गिरी।
विज्ञापन
खाई में जाकर जहां सूमो गिरी वह खेत था। जमीन मुलायम होने के चलते किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, हादसे में रक्षपाल निवासी बटोत, मोहम्मद अमीन और फरीद अहमद दोनों निवासी निखरौटा मलहौरी जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन