फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three Day Baisakhi Fair From Today

Udhampur News: तीन दिवसीय बैसाखी मेला आज से, एसडीएम ने लिया प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
Three Day Baisakhi Fair From Today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। हर वर्ष की तरह इस बार भी बैणी संगम पर लगने वाले तीन दिवसीय बैसाखी मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने शनिवार को मेला स्थल का दौरा किया।
उन्होंने प्रबंधों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश भी दिए। एसडीएम ने मेला कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक भी की।सब डिवीजन के अलग-अलग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जो भी अस्थायी दुकानें लगाएंगे उन्हें नायब तहसीलदार एवं मेला अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मेला स्थल पर पार्किंग की समस्या रहती है, लेकिन इस बार मेला कमेटी के सहयोग से बैणी संगम पर पार्किंग की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसे लेकर यातायात तथा पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बैसाखी मेले पर लोग भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं, साथ ही संगम में डुबकी भी लगाते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed