फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thief

दुकान के ताले तोड़ दो लाख के 3 कैमरे और नकदी चोरी

विज्ञापन
thief
उधमपुर। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर कालड़ी इलाके में सोमवार देर रात को चोरों ने दुकानों का ताला तोड़ लाखों का सामान और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक सोहन लाल ने बताया कि रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया था। सुबह साढ़े पांच बजे उसे किसी ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान में चोरी हो गई है। शटर के ताले टूटे हुए हैं। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो पाया कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये के तीन कैमरे गायब थे। साथ ही करीब 20 हजार रुपये के नोटों के हार व अन्य सामान गायब था। चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले अक्सर शहर में बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब चोरों ने ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। करीब दो वर्ष पहले भी इसी इलाके में चोरों ने एक ही रात में दो मंदिर और दुकानों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी व सामान चुराया था। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में पुलिस की कोई चौकी नहीं है। करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर घोरडी इलाके में पुलिस चौकी है। इसलिए, इस स्थान पर चोरों ने बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया है। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द चोरों को पकड़ कर सामान व नकदी बरामद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed