फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thief

घर के बुजुर्गों को कमरे में बंद कर चोरों ने लाखों के आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
thief
thief
उधमपुर। शहर के रठियान इलाके में शनिवार को चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने घर में सो रहे बुजुर्गों को कमरे में बंद किया और दूसरे कमरों में रखी अलमारियों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इन चोरों ने पास के ही कुछ और घरों में भी सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

रठियान के रूपनगर में रहने वाले सतपाल ने बताया कि रात को वह घर से बाहर था, जबकि घर में बुजुर्ग माता पिता थे। रात को सोते समय दोनों कमरे की कुंडी लगाना भूल गए। शनिवार देर रात को चोरों ने घर में प्रवेश किया, और माता पिता के कमरे के रास्ते दूसरे कमरे में पहुंचे। उसके बाद उन्होंने माता पिता के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने सभी कमरों में जाकर अलमारियों को तोड़ा, और 17 तोले सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन

सतपाल ने बताया कि उसकी पत्नी भी घर से बाहर गई थी। चोरों ने उसके परिवार की जीवन भर की पूंजी चुरा ली है। उसने कहा कि कुछ महीनों बाद उसके छोटे भाई की शादी थी। उसकी शादी के लिए बनवाए आभूषणों को भी चोर चुरा ले गए है। सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि चोरों ने रठियान में कुछ और घरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। लेकिन, इन स्थानों पर चोरों को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कुछ ही दिनों में हो चुकी हैं कई चोरियां
रठियान में रहने वाले डीडीसी जगानू परीक्षित सिंह ने बताया कि कुछ दिनों में चोरों ने रठियान इलाके में 10 से अधिक चोरियों को अंजाम दिया है। चोरों ने रुमाल सिंह की मोटरसाइकिल चुराई है। साथ ही दो अन्य बाइक भी चोरी की थीं, लेकिन इनको कुछ दूरी पर छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में तीन चोर नजर आए हैं। इनके चेहरे तो साफ नजर नहीं आ रहे, लेकिन इनको देखकर साफ पता चल रहा है कि तीनों युवक हैं, और स्थानीय निवासी ही है। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को सौंप दी है। डीडीसी ने पुलिस से अपील की कि रठियान इलाके में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कम से कम पुलिस इलाके में गश्त पर रहे। रठियान में कोई चोरों का गिरोह सक्रिय हो चुका है। क्योंकि, इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई ट्रकों का डीजल और बैटरियां भी चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed