{"_id":"6217cc80e2580c1c4e56c03a","slug":"thief-udhampur-news-jmu254510941","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती मेटाडोर में चोरों ने उड़ाया महिला का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती मेटाडोर में चोरों ने उड़ाया महिला का पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रौन दोमेल मार्ग पर चन्नी मोड़ इलाके में चलती मेटाडोर से चोर सेंधमारी कर एक महिला का पर्स उड़ाकर ले गए। महिला को जब इसकी जानकारी मिली तो वह फौरन मेटाडोर से उतर कर चोरों को ढूंढने निकली। काफी देर तक दौड़ धूप करने के बाद भी उसके हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
सतैनी के दया बाग इलाके की रहने वाली पीड़िता सोनिया गुप्ता ने बताया कि वह डॉक्टर से जांच करवाकर रौन दोमेल की मेटाडोर से घर की तरफ लौट रही थी। मेटाडोर में सीट न मिल पाने के कारण वह खड़ी होकर सफर रही थी। इस बीच गोल मेला क्षेत्र से दो महिलाएं एक बच्चे के साथ मेटाडोर में सवार हुईं, जो उसकी बराबर में खड़ी हो गईं। चंद मिनट के बाद मियां बाग क्षेत्र में उतर गईं। इसके कुछ ही समय बाद चन्नी मोड़ इलाके में पहुंचने पर उसे पर्स के चोरी होने का पता चल गया। चोरों ने उसके झोले को चाकू से काटकर अंदर रखे पर्स को चुरा लिया था।
सोनिया ने कहा कि पर्स में उसका सोने का एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और एक हजार रुपये की नकदी थी, जिसे चोर ले गए। चोरी की जानकारी होते ही उसने मेटाडोर से उतरकर उक्त महिलाओं को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।