फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thief

घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण ले गए चोर

विज्ञापन
thief
उधमपुर: मचलता में चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला तथा अलमारी में बिखरा पड़ा सामान. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। मजालता थाना क्षेत्र के सेवई इलाके में शनिवार देर रात को चोर घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण ले गए। परिवार पड़ोसी के घर शादी में गया था। जब लौटा तो चोरी के बारे में पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैल पंचायत के गांव सेवई के रहने वाले मग्गर सिंह के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मग्गर सिंह ने बताया है कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ पड़ोसी के घर शादी में गया था। घर में ताला लगा था। देर रात को जब वह शादी से वापस आया तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। तभी उसे किसी अनहोनी का शक होने लगा।
विज्ञापन

जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी पड़ी थी, और पत्नी के सारे आभूषण गायब थे। पीड़ित के अनुसार लगभग 14 तोले सोना और और तोले चांदी चोरी हुई है। इसमें एक सोने का सेट, दो चेन, दो अंगूठियां, एक टीका, छह चूड़ियां, दो कंगन, दो बालियां शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर यशपॉल ने बताया कि चोरों ने घटना को रात सवा आठ से पौने 10 बजे के बीच अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

उधमपुर: मचलता में चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला तथा अलमारी में बिखरा पड़ा सामान.

उधमपुर: मचलता में चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला तथा अलमारी में बिखरा पड़ा सामान.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed