फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Thief

गाड़ियों से बैटरियां चोरी कर गए चोर

विज्ञापन
Thief
उधमपुर शहर के हाउसिंग कालोनी में इन गाड़ियों से चोरी हुई बैटरियां - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर की हाउसिंग कॉलोनी के द्वितीय फेज से शुक्रवार देर रात को चोरों ने तीन कारों की बैटरियां और चौथी कार से हजारों के कपड़े उड़ा लिए। सुबह जब लोगों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब तीन दिन पहले ही हाउसिंग कॉलोनी से चोर ऑल्टो कार चोरी कर ले गए थे। पुलिस अभी इसका कुछ पता नहीं लगा सकी है। और अब शुक्रवार रात को चोरों ने एक साथ तीन कारों की बैटरी चुराकर चौथी कार से हजारों के रेडीमेड कपड़े उड़ा लिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से यूईईडी तारकोल डालने का काम कर रहा है। इस कारण ही वह अपनी कार को घर में पार्क नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन

इसी कारण करीब 10 लोगों ने अपनी कारों को कॉलोनी के पार्क में पार्क किया और अपने घर चले गए। सुबह जब एक व्यक्ति अपनी कार लेने के लिए पहुंचा तो वहां का नजारा देख कर हैरान रह गया। मौके पर मौजूद तीन कारों की बैटरियां गायब थीं, और एक वाहन का शीशा तोड़ कर अंदर रखे करीब 10 हजार के कपड़े मौजूद नहीं थे। लोगों ने इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने यूईईडी के काम के प्रति रोष प्रकट किया। बताया कि यूईईडी की लापरवाही के कारण हाउसिंग कॉलोनी में करीब एक वर्ष से सड़कों की हालत खराब है। इसी कारण कई लोग अपने वाहनों को घर में पार्क नहीं कर पा रहे हैं, और मजबूरन उनको अपने वाहनों को सड़क या फिर किसी पार्क में खड़ा करना पड़ रहा है। चोर उन वाहनों को ही निशाना बना रहे हैं। इसके साथ उनकी मांग है कि पुलिस हाउसिंग कॉलोनी में पुलिसकर्मियों को गश्त लगाने के लिए तैनात करे।

उधमपुर शहर के हाउसिंग कालोनी में इन गाड़ियों से चोरी हुई बैटरियां

उधमपुर शहर के हाउसिंग कालोनी में इन गाड़ियों से चोरी हुई बैटरियां- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed