फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The woman was injured in guest house

गेस्ट हाउस से घायल मिली श्रद्धालु

Sat, 09 May 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कटड़ा
अमर उजाला/ब्यूरो, कटड़ा Updated Sat, 09 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
The woman was injured in guest house

धर्मनगरी कटड़ा के एक निजी गेस्ट हाउस में एक महिला संदिग्ध अवस्था में बुरी तरह घायल पाई गई। महिला के पेट पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। प्रथम चरण में शक की सूई महिला के पति पर जा रहा है। क्योंकि वह अपने दो बच्चों सहित मौके से फरार है।

विज्ञापन


घायल महिला शिव देवी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुराली तहसील अंतर्गत गांव कुरेला की है। वह अपने पति विनोद कुमार और दो बच्चों सहित वीरवार की रात एक निजी गेस्ट हाउस में रुकी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने महिला का शोर सुना। उसके कमरे में बाहर से ताला जड़ा हुआ था। इस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो महिला लहूलुहान हालत में छटपटा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे आनन-फानन में कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचा गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

फुटेज के आधार पर पति की तलाश शुरू
एसडीपीओ अशोक शर्मा ने बताया कि महिला का पति और दो बच्चे गेस्ट हाउस से गायब हैं। इसलिए पति द्वारा ही हमला किये जाने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने महिला को नशीला पदार्थ दिए जाने की संभावना भी जताई।


जानकारी के अनुसार पुलिस ने यात्रा पंजीकरण कक्ष से महिला के प्रति का फोटो प्राप्त कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। महिला अभी किसी प्रकार की जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed