{"_id":"57a38cf14f1c1b035c2b8cb7","slug":"the-woman-told-police-duped-shopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बन महिला ने दुकानदार को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बन महिला ने दुकानदार को ठगा
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी मामले में बिना वर्दी के पुलिसकर्मी पूछताछ के लिए आया है, तो सावधान हो जाएं। आप धोखा खा सकते हैं। वह आपको ठग भी सकता है। ऐसा ही मामला सैलां तालाब क्षेत्र में दर्जी की दुकान पर सामने आया है, जहां एक दुकानदार फर्जी महिला पुलिसकर्मी के झांसे में आ गया और एक हजार रुपये गंवा बैठा। दुकानदार रमेश कुमार के अनुसार दो दिन पहले एक महिला उनकी दुकान में आई, जिसने खुद को महिला पुलिसकर्मी बताकर किसी मामले को सुलझाने के लिए कहा। महिला की बात को सच मानकर उसने उसे घर में छानबीन करने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
बिना वर्दी के उनके घर पहुंची नकली महिला पुलिस कर्मी ने घर की छानबीन करने के बाद उससे मामले को निपटाने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। इस पर दुकानदार ने उसे एक हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
उक्त महिला ने जाने से पहले यह भी कहा कि अभी और पैसे भी लग सकते हैं। दो दिन बाद वह महिला फिर से उसकी दुकान पर आई और उससे जमीन संबंधी दस्तावेज को दिखाने की मांग करने लगी। इस बीच मुहल्ले के कुछ लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
महिला से उसके वर्दी न पहने और पहचान पत्र कार्ड दिखाने को कहने लगे। लेकिन महिला ने आनाकानी करना शुरू कर दिया और वहा से चंपत होना बेहतर समझा। इसी बीच लोगों ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके की कोई और तो नहीं उसकी इस ठगी का शिकार हुआ है।