{"_id":"abce55ba61750cf807f99813ae535c76","slug":"the-woman-had-jumped-from-the-mountain-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से कूदकर महिला ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
घोरडी तहसील के नाला घोड़ा में एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पहाड़ से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे बचाने के लिए उसके पति भी पहाड़ से कूद पड़ा।
विज्ञापन
उसकी जान तो बच गई पर वह काफी चोटिल हो चुका है। उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार नाला घोड़ा निवासी नीलम देवी (30) पत्नी कुलदीप सिंह की किसी बात को लेकर अपने घर में कहा-सुनी हो गई।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर नीलम अपने घर से पहाड़ की तरफ दौड़ कर गई और वहां से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नीलम को कूदते देख उसके पति ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मगर नीलम को बचाने में वह सफल नहीं हो पाया। कुलदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने नीलम के
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू कर दी है।