फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The shopkeeper forgot to wear the mask, the rules of social distance were being flouted

दुकानदार मास्क पहनना भूले, सामाजिक दूरी के नियम की उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन
The shopkeeper forgot to wear the mask, the rules of social distance were being flouted
उधमपुर। रविवार को छुट्टी के चलते देविकानगरी के बाजारों में लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नजर आई। बाजार के ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ रही। इस दौरान किसी ने भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा और कई स्थानों पर तो लोग बिना मास्क के नजर आए। अब तो दुकानदारों ने मास्क पहनना कम कर दिया है।
विज्ञापन

अनलॉक के तहत बाजार में शर्तों के साथ दुकानें खोलने की अनुमति मिली है। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी कोई भीड़ नहीं लगनी चाहिए और हमेशा चेहरे पर मास्क नजर आना चाहिए। लेकिन मौजूदा समय में बाजार में कोविड एसओपी की जमकर अवहेलना की जा रही है। कई लोग बिना मास्क के बाजार में घूमते नजर आने लगे है। कई दुकानदारों ने भी अब मास्क पहनना बंद कर दिया है। रविवार को छुट्टी के चलते बाजार में लोगों की संख्या बहुत ज्यादा थी। सुबह नौ बजे ही बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। लोगों की संख्या बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी। इसी कारण बाजार के मेन बाजार, कोर्ट रोड, गोल मार्केट, अस्पताल रोड, सैला तालाब व शहर के विभिन्न हिस्सों में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। बिना मास्क के बाजार घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई भी कम की जा रही है। इसी कारण लोगों में अब सामाजिक दूरी के नियम और बिना मास्क के बाहर निकलने पर किसी तरह का कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed