{"_id":"06baebaeef56380dfed94aa06df45234","slug":"the-rain-made-the-history-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में बारिश ने रच दिया इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में बारिश ने रच दिया इतिहास
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2015 के मार्च महीने ने बारिश के पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटों में रिकार्ड बारिश हुई है। कई दशकों से मार्च महीने में बारिश का सबसे अधिक रिकार्ड वर्ष 1982 में 116.4 मिलीमीटर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन इस वर्ष केवल मार्च महीने में 506.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इतना ही नहीं मंगलवार की सुबह तक मात्र चौबीस घंटों में 70.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। लगातार बारिश के कारण लोगों को बिजली और पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर महीने से मौसम में अचानक बदलाव आया है। अप्रैल महीना शुरू होने लगा है। उसमें भी लोगों को स्वेटर डालने पड़ रहे हैं। अप्रैल महीने में पसीने से तर रहने वाले लोगों को रात को रजाई और कंबल ओढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कुदरत अपना अजीब रंग दिखा रही है। सितंबर 2014 में भी बारिश ने अपना कहर बरसाया था और पूरे राज्य में सबसे अधिक बारिश उधमपुर में ही रिकार्ड की गई थी। मार्च में फिर बारिश ने रिकार्ड बनाया।
इस बीच तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान तीस डिग्री को पार करने के बाद फिर गिकर 18.7 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दस से बारह डिग्री कम है। एयरफोर्स के मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार बारिश और तापमान ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।