फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The problem of truck drivers increases as the highway remains closed for the third day

हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहने से ट्रक चालकों की बढ़ी समस्या

विज्ञापन
The problem of truck drivers increases as the highway remains closed for the third day
उधमपुर/रामबन। रामबन जिले के केला मोड़ क्षेत्र में पुल के एक हिस्से के धंसने से की वजह से रविवार शाम से बंद जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस कारण उधमपुर व आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में मालवाहक वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। ट्रक चालकों को वाहन में लदीं फल, सब्जियां आदि खाने-पीने की चीजें सड़ने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि एक जगह पर कई दिनों से रूके रहने के कारण पैसे खत्म होने लगे हैं और सामान भी खराब होने की कगार पर है। अगर जल्द ही हाईवे नहीं खुला तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। एक सप्ताह से जखैनी के पास रोके गए ट्रक चालक सरफराज का कहना है कि खराब मौसम के कारण उनको उधमपुर के पास रोका गया था। सोमवार को उन्हें श्रीनगर की तरफ रवाना किया जाना था, लेकिन रविवार शाम को रामबन में पुल के एक हिस्से के धंसने से वजह से हाईवे दोबारा बंद हो गया।
विज्ञापन

हाईवे पर फंसे महिंद्रा वाहन के चालक हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह पंजाब से सब्जियां लेकर श्रीनगर जा रहे हैं। मगर पुल धंसने से पांच दिन तक यातायात बहाल नहीं होने की सूचना है। इससे सब्जियों के खराब होने की चिंता बढ़ गई है। चालक सरताज और साहिल ने बताया कि वह किन्नू और अनार लेकर घाटी जा रहे हैं लेकिन खराब मौसम और बंद हाईवे ने समस्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed