{"_id":"5702b8b64f1c1b9157c81489","slug":"the-post-office-will-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंड हेल्ड डिवाइस से अपडेट होंगे राज्य के डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंड हेल्ड डिवाइस से अपडेट होंगे राज्य के डाकघर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप डाकघर की कार्यप्रणाली की जटिलता से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही राज्य के सभी डाकघरों में हैंड हेल्ड डिवाइस नाम के नए उपकरण का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इससे आपको डाकघर के माध्यम से भेजे गए पोस्ट या पैकेट की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
विज्ञापन
यह डिवाइस पोस्टमैन संचालित करेंगे जो संबंधित डाकघर में लगाए गए सर्वर से सीधा जुड़ा रहेगा। इसके लिए पोस्टमैन को प्रशिक्षित किया जाएगा। हैंड हेल्ड डिवाइस से डाकघर का काम आसान हो जाएगा। लोगों को डाकघर के द्वारा भेजे गए दस्तावेज या सामान की जानकारी अब पांच मिनट के अंदर मिल जाएगी।
विज्ञापन
पहले इस तरह की जानकारी के लिए पांच-दस दिन का समय लग जाता था। इससे लोगों का झुकाव निजी कूरियर के बजाए डाकघर के प्रति बढ़ेगा। हालांकि जम्मू-कश्मीर में इस सुविधा के शुरू होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। डिवाइज आ तो गई हैं, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सबसे पहले हैंड हेल्ड डिवाइस को राजस्थान में लांच करने की पहल की जा रही है। वहां ट्रायल के बाद यहां भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डाकघर में कैसे होगा काम
हैंड हेल्ड डिवाइस कंप्यूटराइज उपकरण है जो पोस्टमैन के पास होगा। पोस्टमैन पोस्ट की जानकारी को उस पर अपडेट करते रहेंगे। उनके अपडेट करते ही इसकी सूचना संबंधित डाकघर के सर्वर तक पहुंच जाएगी। यह डिवाइस मोबाइल फोन की तरह एक चिप से चलेगा। यदि कोई उपभोक्ता अपने पोस्ट की जानकारी डाकघर में मांगेगा तो पैकेट नंबर कंप्यूटर पर डालते
ही उसकी सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। सर्वर पर पोस्टमार्टर की नजर रहेगी। इससे डाकमैन की लापरवाही भी नहीं चलेगी। वह सीधे अपने अधिकारी से हर समय जुड़े रहेंगे।
डाकघर का काम होगा आसान
मैनुअल कामकाज के कारण डाकघर में काम हमेशा ही दबाव कर्मचारियों पर रहता है। नए उपकरण से सारा कुछ कंप्यूटराइज हो जाएगा। ज्यादा लेखाजोखा में न तो समय बर्बाद होगा और न ही फिल्ड के कर्मचारियों पर यह दबाव रहेगा कि वह आफिस पहुंच कर दिन भर के काम को अपडेट करेंगे। फिल्ड से ही वह हैंड हेल्ड डिवाइस से अपडेट करते रहेेंगे। इससे डाकघर की कार्यप्रणाली सरल हो सकती है।
डिवाइस को डाकघरों में लगाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए राजस्थान में पहले ट्रायल चल रहा है। उसके बाद ही तय हो पाएगा कि कहां-कहां इस मशीन को लगाया जाएगा। हैंड हेल्ड डिवाइस के डाकघरों में आने से कार्यप्रणाली में जरूर सुधार आएगा।
-आरके शर्मा, अधीक्षक डाकघर उधमपुर मंडल