फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   police brutally beat two students

खाकी की दबंगई, दो छात्रों को बेरहमी से पीटा

Fri, 30 Jan 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
police brutally beat two students

पुलिस ने दो दिन तक एमए के दो छात्रों को कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में रखकर बेरहमी से पीटा। छात्रों ने थाने से बाहर आकर एमएलसी बनाया। इस घटना के विरोध में वीरवार को पीड़ित युवकों के परिवार वाले ओर रिश्तेदारों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


टेल क्षेत्र के निवासी अमित सिंह और पवन कुमार ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त को दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस पकड़कर ले गई। पुलिस का कांस्टेबल जिप्सी को मोड़ रहा था और वह अपनी बाइक पर सवार थे। इस दौरान उनकी बाइक जिप्सी के नीचे आने लगी थी। हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन


उसके बाद जिप्सी से पुलिसकर्मी नीचे उतर आए और उनका ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। लाइसेंस लेकर पुलिस वालों ने तोड़ दिया और उन्हें पकड़कर थाने ले गए। वहां मुंह बांध कर बुरी तरह से पीटा गया। पवन कुमार के पिता जोगिंदर ने बताया कि देर रात तक जब उनके बेटे घर नहीं पहुंचे तो वह पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में जाकर रात साढ़े ग्यारह बजे उन्हें पता चला कि दोनों को पुलिस ने पकड़ रखा है। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को थाने से लाया गया। घर जाकर देखा तो दोनों को बेरहमी से पीटा गया था।

वह सीधे अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उन्हें पुलिस चौकी जाने के लिए कहा। उनके अनुसार बिना किसी कारण उनके बेटों को दो दिन तक थाने में रखा और उन्हें बेरहमी से पीटा गया। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी उन्होंने मांग की।

वहीं, पुलिस के अनुसार इन युवकों को तलाशी के लिए रोका गया तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। एक पुलिस कांस्टेबल राकेश कुमार के हाथ पर गहरी चोटें लगी हैं। एसएसपी सुलेमान चौधरी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोनों पक्ष को सुना।

पुलिस का आरोप, हुल्लड़बाजी कर रहे थे
एसएसपी उधमपुर सुलेमान चौधरी ने दो छात्रों द्वारा हिरासत में लेकर पीटे जाने के आरोपों से नकार दिया। उनके अनुसार सतैनी और रौन क्षेत्र में पुलिस की गश्त लगी हुई थी।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर गई और उन्हें मना किया। इन युवकों ने उल्टे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों पर हमले का मामला भी दर्ज किया है।


दोनों को हिरासत में ले लिया गया। जमानत हासिल करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अब मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं और जल्द ही सच्चाई बाहर आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed