फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The organization condemned the use of ink on the poster of the councilor

पार्षद के पोस्टर पर स्याही लगाने की संस्था ने की निंदा

विज्ञापन
The organization condemned the use of ink on the poster of the councilor
उधमपुर। जियो और जीने दो संस्था ने महिला पार्षद के पोस्टर पर स्याही लगाने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। निंदा करते हुए संगठन के प्रधान तारिक शाह ने कहा कि ऐसे मामलों से पूरे समाज पर एक बदनुमा धब्बा लगता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे महिलाआें का मनोबल गिरता है। पार्षद वार्ड की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं। ऐसे में किसी शरारत के तहत ऐसा काम करना समाज की तरक्की के लिए हितकारी नहीं है। संगठन ने फैसला लिया है कि महिला समाज के ऊपर अंगुली उठाने एवं महिलाओं और बच्चियों का मनोबल गिराने वालो को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर संगठन सदस्य मोहिनी वर्मा, जनरल सेक्रेटरी प्रवीण अख्तर, अंजू देवी, सपना शर्मा, आसिया, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed