फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The fury of electrical workers

थम नहीं रहा है बिजली कर्मचारियों का रोष

Sun, 27 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
The fury of electrical workers
प्रदर्शन - फोटो : demo

जम्मू कश्मीर लाइनमैन वर्कर्स यूनियन की उधमपुर इकाई की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में बिजली कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिला प्रधान मो. अनवर ने कहा कि बिजली विभाग में कार्यरत कर्मियों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रीनगर में एसआरओ 59 व 381 को लागू किया है। इस कारण वहां पर तैनात बिजली कर्मी इसका पूरा लाभ उठा रहे हैं, लेकिन जम्मू संभाग में दोनों एसआरओ को अभी तक लागू नहीं किए जाने के कारण बिजली कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई दिन से वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एक बार विभाग में कार्यरत होने के बाद उनकी पदोन्नति नहीं हो पाई है। विभाग में तैनात बिजली कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में सुरेश चंद अंताल, करण सिंह, शिशु पाल सिंह, अर्जुन सिंह, जिया लाल शर्मा सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed