{"_id":"ff86e506b5d67c04be08f3b97861822d","slug":"the-cut-throat-suicide-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला काट आत्महत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला काट आत्महत्या का किया प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 22 Sep 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
रैंबल थाना क्षेत्र के चोपड़ा शाप इलाके में रविवार रात को युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पता चलते ही परिवार के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब साढे़ आठ बजे चोपड़ा शाप इलाका निवासी सोनू (35) ने अपने में कमरे में ही ब्लेड से गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। जब परिवार का कोई सदस्य उसके कमरे में गया तो अंदर सोनू लहूलुहान पड़ा था। उसे फौरन उठाकर जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान सोनू के गले में 15 टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू की हालत गंभीर बनी हुई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अपनी पूछताछ शुरू कर दी है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन