{"_id":"307b05ed254ce0eedbd4c08cd8d2068c","slug":"the-controversy-over-the-transfer-of-the-church-fathers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरजाघर के फादर के स्थानांतरण पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजाघर के फादर के स्थानांतरण पर विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
केशव नगर स्थित गिरजाघर के फादर के स्थानांतरण पर ईसाई समुदाय के दो गुटों में विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में एक गुट के कुछ लड़कों ने कथित रूप से गिरजाघर पर पथराव कर उसकी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
इस मामले के बाद दूसरे गुट ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर गिरजाघर की सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार हाल ही में गिरजाघर के फादर स्टीफन का स्थानांतरण हुआ था।
विज्ञापन
उनकी जगह फादर वीडी जान ने दो दिन पहले अपना कार्यभार संभाला था। ईसाई समुदाय के एक गुट का आरोप है कि फादर स्टीफन यहां से स्थानांतरित नहीं होना चाहते थे।
विज्ञापन
जबकि यह स्थानांतरण निर्धारित समय पर हुआ है। इसी के चलते गुटबाजी हो गई। जिस समय गिरजाघर पर पथराव किया गया, उस समय अंदर मौजूद ईसाई समुदाय के मोहन, सुनील, बहादुर, बशीर, जोश, काकु, अमित, वरूण, पंजाबू, अनिल आदि ने आरोप लगाया कि गिरजाघर पर पथराव करने वाले बच्चों को अभिभावकों ने उकसाया था।
यह अभिभावक फादर स्टीफन के स्थानांतरण का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई तथा गिरजाघर में सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। जानकारी अनुसार पुलिस ने दोनों फादर को एक साथ बैठाने का प्रयास किया है, लेकिन यह प्रयास कामयाब नहीं हुआ है।