फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The body of a teenager found hanging in the room

कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
The body of a teenager found hanging in the room
उधमपुर। नगर के हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में वीरवार को प्रवासी किशोरी का शव कमरे में सदिंग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

किशोरी मध्यप्रदेश के छत्रपुर की रहने वाली थी। वह यहां किराए के मकान में परिवार के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले उसका परिवार मध्यप्रदेश चला गया था। इसके बाद वह अन्य किराएदारों के साथ उधमपुर में ही रह गई थी। लेकिन जब उनका परिवार बुधवार शाम को उधमपुर लौटा तो उन्होंने किशोरी को कमरे में फंदे से लटकता पाया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उससे अंतिम बार बात हुई थी। लेकिन वह किसी भी प्रकार से परेशान नहीं लगी। इसलिए मांग है कि मामले की जांच की जाए। उन्हें शक है कि किसी ने उनकी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed