{"_id":"67c4ad9c4ddce4adfb05b85d","slug":"the-accident-happened-on-sunday-morning-in-ward-7-of-panchayat-rasli-thakrai-of-basantgarh-tehsil-udhampur-news-c-202-1-udh1002-120954-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रसोई पर गिरा पहाड़ से टूटकर पत्थर, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रसोई पर गिरा पहाड़ से टूटकर पत्थर, बाल-बाल बचा परिवार
Mon, 03 Mar 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बसंतगढ़ तहसील की पंचायत रसली ठकराई के वार्ड 7 में रविवार सुबह हुआ हादसा
रामनगर। रामनगर के रसली ठकराई में एक कच्चे मकान की रसोई पर पहाड़ से गिरा पत्थर बुरी तरह क्षति पहुंचा गया। इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे, लेकिन रसोई पूरी तरह नष्ट हो गई।
यह घटना बसंतगढ़ तहसील की पंचायत रसली ठकराई के वार्ड नंबर-7 में रविवार सुबह हुई। मकान मालिक मुल्ख राज के अनुसार सुबह आठ बजे परिवार के सदस्य खेतों में काम और मवेशियों को चराने गए थे। सुबह नौ बजे पहाड़ से एक बड़ा पत्थर गिरा, जो कच्चे मकान के साथ बनी रसोई की छत पर आ गिरा। रसोई की छत पूरी तरह टूट गई, और अंदर रखा सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।
इस हादसे में एक पालतू कुत्ता भी मलबे की चपेट में आकर मारा गया। पत्थर गिरने से मकान की छत पर भी दरारें आ गईं। मुल्ख राज ने इस हादसे के लिए ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि उनके मकान के ऊपर से एक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, जो सेदता मोड़ से धर्मल तक बनाई जा रही है। ठेकेदार ने सड़क निर्माण के दौरान पत्थरों को हटाने में लापरवाही बरती, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
एक पुली (ड्रेन) भी बनाई गई है, लेकिन इसका पानी नाली की बजाय घरों की तरफ मोड़ दिया गया, जिससे मकान को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। परिवार ने कई बार ठेकेदार को चेतावनी दी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। संवाद