फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Terror Attack, Protest in Katra

Udhampur News: विहिप सहित अन्य संगठनों ने किया कटड़ा बंद का एलान, पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Terror Attack, Protest in Katra
कटड़ा में पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता। संवाद संवाद
कटड़ा । श्रीनगर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से आक्रोश का माहौल है। हमले की कड़ी निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सहित अन्य संगठनों ने बुधवार को पूरे जम्मू संभाग के साथ कटड़ा बंद का निर्णय किया है। वहीं, हिंदू संगठनों ने मंगलवार को हमले के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कटड़ा के मुख्य श्रीधर चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। युवाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद बंद करो, निर्दोषों की हत्या नहीं सहेंगे... नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह हमला केवल श्रद्धालुओं पर नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था पर हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारिक संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है।कटड़ा के लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए यह संदेश भी दिया कि आतंक के ऐसे हमले भारत की आस्था और एकता को नहीं तोड़ सकते। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रदर्शन और बंद को देखते हुए कटड़ा व अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हाई अलर्ट जारी किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed