फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Temperature drop due to fog

कोहरे से तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
Temperature drop due to fog
उधमपुर। कोहरे के कारण मंगलवार को देविकानगरी में एक बार फिर से तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नजर आई, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कोहरा लोगों को परेशान करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एक बार फिर से देविकानगरी पूरी तरह से कोहरे से लिपटी नजर आई। सुबह से ही पूरे शहर में कोहरा छाया रहा। वाहन भी दिन के समय लाइटें जला कर रहे थे। इसी कारण दिन के समय अधिकतम तापमान में भी बहुत ज्यादा गिरावट रही। सुबह करीब 11 बजे तक धूप नहीं निकली और ठंड के कारण शहरवासी परेशान हुए। दोपहर करीब 12 बजे धूप तेज होने पर ठंड से कुछ राहत मिली। इसके बाद शहरवासियों ने अपना ज्यादा समय धूप में बैठ कर ही बिताया। शाम को सूरज ढलते ही फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार केे अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed