फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   teachers udhampur jammu kashmir

वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं घोरडी जोन के आरईटी शिक्षक

विज्ञापन
teachers udhampur jammu kashmir
उधमपुर में बैठक में मौजूद शिक्षक। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रोका गया वेतन जारी करने, सातवें वेतन आयोग के एरियर की राशि जारी करने व अन्य कई लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर जेएंडके आरईटी टीचर्स फोरम की बैठक का आयोजन घोरडी जोन में हुआ। जिसमें चर्चा करने के बाद सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन जोनल प्रधान अनिल शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि घोरडी जोन के आरईटी शिक्षकों को अभी तक सातवें वेतन आयोग के एरियर की राशि नहीं मिली है। आए दिन आरईटी शिक्षक जेडईओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी परेशानी की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कई शिक्षकों को जेडईओ कार्यालय से कई महीनों से वेतन नहीं जारी किया है। वेतन रोके जाने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही है। जेडईओ कार्यालय में तीन क्लर्क तैनात किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई उनकी परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है। कई आरईटी शिक्षकों को स्थायी शिक्षक बनने के बाद भी जीपी स्टेटमेंट नहीं जारी की जा रही है। इसके लिए भी शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तैनात की गई शिक्षिकाओं से तो हर रोज 72 घंटे काम करवाया जा रहा है। यह सब जेडईओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों की गलत कार्यप्रणाली के कारण हो रहा है। आरईटी शिक्षकों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षक प्रताड़ना तो ज्यादा समय तक नहीं सहन करेंगे। अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा कर राहत नहीं प्रदान की तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जोनल चेयरमैन सतपाल, विजय कुमार सडोत्रा, अनिल शर्मा, सुदेश बलवान, दिवाकर शर्मा, केवल कुमार, सोम राज, अशोक कुमार व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed